छत्तीसगढ़ : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना….

0
509

रायपुर 23 जुलाई 2021। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के बिलासपुर, पेण्ड्रा, मुंगेली, कोरिया, कबीरधाम और इससे लगे जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

ये है वजह

मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 5.8 किलोमीटर तक स्थित है। मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, सवाई माधवपुर, झांसी, रीवा, अंबिकापुर, छैबासा, निम्न दाब के केन्द्र से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर तक स्थित है।

कल गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

24 जुलाई को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर-पश्चिम छत्तीसगढ़ के जिले रहने की संभावना है।