छत्तीसगढ़ : कांग्रेस की सरकार में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आई तेज़ी : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय…

0
169

रायपुर। संसदीय सचिव के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर विधायक विकास उपाध्याय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना अनुभव और आगे की रणनीति साझा की है। उन्होंने संसदीय सचिव के रूप में जो सम्मान दिया है, उसके लिए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में हुए कामयाब

विकास उपाध्याय ने कहा कि संसदीय सचिव के रूप में सीनियर मंत्री के साथ काम करने का मौक़ा मिला। विभागीय कार्यों का अनुभव मिला। भले ही उनके पास नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार न हों लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यावहारिक तौर पर जो अधिकार दिए उसे वो सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में काफ़ी हद तक सफल रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर केंद्रित होगा ध्यान

कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय ने कांग्रेस की सरकार में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेज़ी आई है। अब हमारा ध्यान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर केंद्रित होगा। जिसके लिए मैं स्वयं प्रदेश का दौरा कर युवा पीढ़ी को कांग्रेस की मुख्यधारा में जोड़ने का मुहिम चलाऊंगा।