छत्तीसगढ़ की बेटी ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह कर रचा इतिहास

0
113

रायपुर। अपनी मेहनत और लगन से हर नामुमकिन काम को भी मुमकिन किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है छत्तीसगढ़ की बेटी व अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है।

बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला

पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने बताया कि माउंट किलिमंजारो का पर्वतारोहण का अभियान 4 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था, निरंतर मेहनत और लगन के साथ अमिता 8 मार्च को सुबह 7:45 में चोटी के शिखर पर पहुंची, ऐसा करने वाली वो छत्तीसगढ़ मूल की पहली महिला है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास

जांजगीर चंपा के एक निम्न मध्यम परिवार में जन्मी अमिता राष्ट्रीय स्तर पर अन्य खेलों में भी अपना लोहा मनवा चुकी है। अमिता को पर्वतारोहण की प्रेरणा राज्य के प्रथम एवेरेस्ट विजेता पर्वतारोही राहुल गुप्ता से मिली। विगत 3 वर्षों से राहुल गुप्ता से मार्गदर्शन में पर्वतारोहण की गुर सिख रही है। अमिता वर्तमान में वे महिला व बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है। अमिता द्वारा अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है।