फेम इंडिया मैगजीन की 21 सर्वश्रेष्ट मंत्रियों की लिस्ट में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का नाम.. मिलेगा योग्य मंत्री का पुरस्कार.. जानिए और कौन मंत्री हुए चयनित..

0
116

रायपुर। राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया मैग्जीन ने एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी के संयुक्त रूप सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के लिए सर्वे किया। सर्वे में विभिन्न श्रेणियों में 21 सर्वेश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया गया। इन लिस्ट में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का चयन किया गया है।

ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश में साहू समाज के लोकप्रिय नेता रहे है। और ना सिर्फ समाज में ब्लकि पूरे प्रदेश में अलग ही छबि के माने जाते है।

बता दें नई दिल्ली में 9 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे “फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 अवार्ड का आयोजन किया जाना है। इस मौके पर विभिन्न राज्यों के प्रमुख मंत्रियों और केंद्रीय मंत्री के अलावा देश के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के सर्वे में फेम इंडिया मैगजीन ने सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ संयुक्त रूप से व्यक्तित्त्व, छवि, कार्य-क्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, दूरदर्शिता, लोकप्रियता और कार्यशैली व कार्य के परिणाम जैसे आठ बिंदुओं को आधार बनाकर देशभर से विभिन्न श्रेणी में 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया है।

विभिन्न श्रेणी में चुने गए 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों की पूरी सूची :-

  • योग्य  : ताम्रध्वज साहू ( छत्तीसगढ़ )
  • कर्मठ :  जीतू पटवारी (मध्य प्रदेश )
  • असरदार  : प्रदीप सिंह जड़ेजा ( गुजरात )
  • प्रभावशाली : केशव प्रसाद मौर्य ( उत्तर प्रदेश  )
  • अनुभवी : सुधीर मुनगंटीवार (महाराष्ट्र ) 
  • सक्रिय : नंद किशोर यादव ( बिहार )
  • सरोकार  : मदन कौशिक ( उत्तराखंड )
  • कर्मयोद्धा  : सी पी सिंह (झारखंड )
  • लोकप्रिय :  हेमंत विस्वा शर्मा ( असम )
  • क्षमतावान : महेंद्र सिंह ( हिमाचल प्रदेश )
  • चर्चित : विपुल गोयल (  हरियाणा )
  • ऊर्जावान  : फरहद हकीम ( पश्चिम बंगाल  )
  • शख्सियत :  मनीष सिसोदिया ( दिल्ली )
  • आदर्श : डॉ थामस इस्साक ( केरल )
  • जागरूक : मनप्रीत बादल (पंजाब )
  • बेजोड़ :  बेदू सिंह पंत ( सिक्किम )
  • कामयाब :  प्रताप जेना  ( उड़ीसा  )
  • प्रतिभाशाली :  विश्वजीत राणे ( गोवा )
  • कर्त्तव्यनिष्ठ :  रघु शर्मा ( राजस्थान )
  • प्रेरक :  चाउना मेन ( अरुणाचल प्रदेश  ) 
  • विकासशील :  डॉ सी विजय भास्कर ( तमिलनाडु )