छत्तीसगढ़ के IPS अरुण देव गौतम का नाम ‘फेम इंडिया’ की 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों की सूची में शामिल

0
547

रायपुर। फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट ने अपने वार्षिक सर्वे में 25 उत्कृष्ठ आईपीएस 2020 की सूची में छत्तीसगढ़ के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरूण देव गौतम को शामिल किया है।

फेम इंडिया सकारात्मक मीडिया होने के नाते इस बार देश की सुरक्षा, शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को श्रेय और सम्मान देने का बीड़ा उठाया है।  

पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फेम इंडिया द्वारा हर साल एक सर्वे किया जाता है, जिसमे विभिन्न मानदंडों के आधार पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का चयन होता है।

इस फेहरिस्त में फेम इंडिया ने 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों 2020 का यह सर्वे कार्यशैली, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, जज्बा, जागरूकता, कानून व्यवस्था, जनता से जुड़ाव, प्रभाव, छवि और कार्यकाल जैसे 12 मानदंडों पर किया गया है।

वर्तमान में देश भर में लगभग चार हजार कार्यरत आईपीएस अफसरों में से केवल 25 अफसरों को उत्कृष्ट के तौर पर चुनना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसमें सबसे पहले फेम इंडिया मैगजीन – एशिया पोस्ट सर्वे ने 1994 बैच तक के वरिष्ठ IPS को इस सर्वे में शामिल कर विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर शुरुआत में 200 अधिकारियों के नामों का चुनाव किया गया।

25 श्रेणी में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बना कर फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट का यह वार्षिक सर्वे “25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020” किया गया है।

ये है फेम इंडिया द्वारा “25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020 की सूची:-

  • प्रभावशाली- अरविंद कुमार, प्रमुख- इंटेलिजेंस ब्यूरो, (1984)
  • असरदार– समंत कुमार गोयल, रॉ प्रमुख (1984)
  • अनुभवी – एस एस देसवाल, महानिदेशक, आईटीबीपी (1984)
  • शख्सियत – ए पी महेश्वरी, महानिदेशक, सीआरपीएफ (1984)
  • आदर्श – अनुप कुमार सिंह, महानिदेशक, एनएसजी (1985)
  • चर्चित – एस एन सिन्हा, पुलिस आयुक्त, दिल्ली (1985)
  • विलक्षण – गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस महानिदेशक, बिहार (1987)
  • क्षमतावान – एम महेंद्र रेड्डी, पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना 1986
  • दूरदर्शी – दिलबाग सिंह, पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर (1987)
  • शक्ति- आर श्रीलेखा पुलिस महानिदेशक, केरल (1987)
  • योग्य – दिनकर गुप्ता पुलिस महानिदेशक, पंजाब (1987)
  • बेजोड़ – परमवीर सिंह, पुलिस आयुक्त , मुम्बई , महाराष्ट्र ( 1988)
  • शानदार – आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक ( जेल ) उत्तर प्रदेश (1988)
  • जिम्मेदार – भगवान लाल सोनी, अपर पुलिस महानिदेशक (क्राईम) राजस्थान (1988)
  • कर्मठ – संजय बेनीवाल पुलिस महानिदेशक, चंडीगढ़ (1989)
  • सक्रिय – अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) उत्तराखंड (1989)
  • कामयाब – मुहम्मद अकील पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम, हरियाणा ळनतहंवद ( 1989)
  • प्रतिभावान – अनिल पालटा अपर पुलिस महानिदेशक, झारखंड (1990)
  • कर्मयोद्धा – अनुज शर्मा पुलिस आयुक्त, कोलकत्ता, पश्चिम बंगाल (1991)
  • जागरूक – वरूण कपूर, अपर पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश (1991)
  • कर्त्तव्यनिष्ठ – अजय आनंद, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, उत्तर प्रदेश (1992)
  • लगनशील – अरूण देव गौतम, गृह सचिव , छत्तीसगढ़ (1992)
  • ऊर्जावान – मनीष शंकर शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश (1992)
  • सरोकार – संजय सक्सेना, अपर पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग, महाराष्ट्र (1993)

इन सभी अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता और जज्बे को दिल से सलाम करता है।