02 फरवरी 2019, भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंच चुके हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अभिनेता राज बब्बर पहुंचे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र यादव भी लखनऊ पहुंच गए थे। धर्मेंद्र ने भी सीएम भूपेश का स्वागत किया।
- बघेल तीन फरवरी को नई दिल्ली से सुबह 10.30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे पटना पहुंचेंगे।
- वहां दोपहर एक बजे गांधी मैदान में आयोजित आमसभा (जनआकांक्षा रैली) में शामिल होंगे।
- वे वहां से शाम साढ़े पांच बजे नई दिल्ली लौटेंगे और छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे।
- मुख्यमंत्री चार फरवरी को 12 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे।