पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.. उनके छोटे भाई के निधन पर जताया गहरा दुःख..

0
56

20 अगस्त 2019,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परविंदर सिंह होरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। परविंदर सिंह होरा का कल निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने आज सवेरे सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के देवेन्द्र नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके छोटे भाई परविंदर सिंह होरा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय होरा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।


इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here