दंतेवाड़ा में भाजपा MLA भीमा मंडावी की मौत पर भूपेश बघेल ने व्यक्त किया दुःख, साथ ही अधिकारियों को दिए निर्देश, नक्सली गोलियों का जवाब उन्हें उनकी भाषा में ही दिया जाये…

0
104

09 अप्रैल 2019, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक साथी भीमा मंडावी और चार जवान नक्सली हमले का शिकार हुए हैं। झीरम हमले के बाद संसदीय लोकतंत्र पर यह एक और बड़ा और अत्यंत निंदनीय हमला है।

माओवादी हमले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के 3 ट्वीट-

  • हमारे विधायक साथी भीमा मंडावी और चार जवान नक्सली हमले का शिकार हुए हैं।
    झीरम हमले के बाद संसदीय लोकतंत्र पर यह एक और बड़ा और अत्यंत निंदनीय हमला है।
    मैं बेहद विचलित हूं, स्तब्ध हूं। दुःख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
    शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।
  • इस पीड़ा को हमसे ज्यादा कौन समझेगा जिन्होंने अपने नेताओं की एक पूरी पीढ़ी एक बड़े नक्सल हमले में खो दी थी।
    हमारी सरकार बस्तर सहित पूरे छग में आदिवासी जनता का विश्वास जीतने के लिए सतत काम कर रही है। इस बात से नक्सली बौखला रहे हैं। यह जघन्य वारदात उनकी इसी बौखलाहट का नतीजा है।

मैं शीर्ष अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा कर रहा हूं। मैंने अधिकारियों के लिए निर्देश दोहराया है कि नक्सली गोलियों का जवाब उनकी भाषा में ही दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here