मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी से मुलाकात जारी, प्रियंका गांधी भी पहुंची घर….

0
519

रायपुर, 27 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में ढ़ाई-ढ़ाई के मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान जारी है। विवाद जब दिल्ली दरबार पहुंचा तो सूबे में उठापटक चालू हो गई।

48 घंटे में दोबारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया गया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में ही डटे हुए हैं।

दोनों नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करना चाह रहे थे। लेकिन जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से समय नहीं मिल पाया है।

अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी के आवास पहुंचे हैं। सीएम बघेल की राहुल गांधी से मुलाकात हो रही है। राहुल गांधी के घर प्रियंका गांधी भी पहुंच गई हैं।