मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम में दूसरे चरण लिए करेंगे धुआंधार प्रचार..

0
82

रायपुर। असम में जोरो-शोरों से विधानसभा चुनाव प्रचार चल रहा है। सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी रण में कूद चुके हैं। सभी राजनितिक दल मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिक कर रहे हैं। इस ममाले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी किसी से कम नहीं है। वे सोमवार को असम के लिए रवाना हो गए हैं। असम में दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रचार-प्रसार करेगें।

सोमवार को असम के लिए हुए रवाना

सोमवार को सीएम भूपेश बघेल असम रवाना हुए थे। उन्होंने असम में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। वहीं प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गाइडलाइन का पालन कर होली मनाने के लिए जनता को बधाई दी। साथ ही आगे भी सावधानी बरतने की लोगों से अपील की है।

सीएम बघेल ने विपक्ष पर किया हमला

असम में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए सीएम बघेल ने विपक्षी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि बीजेपी के हाथ से सत्ता निकल चुकी है। असम में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।
असम में कांग्रेस पार्टी के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में कांग्रेस पार्टी के ऑब्जर्वर के रूप में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। असम विधानसभा चुनाव का सीएम भूपेश बघेल मोर्चा संभाल रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान को लेकर धुंआधार प्रचार प्रसार करेंगे।