15 दिन से लापता हुआ बालक मिला, गृहमंत्री ताम्रध्वज ने पुलिस अधिकारियों को दी बधाई

0
87

गरियाबंद। 27 फरवरी को अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन करने गया बालक लापता हो गया था। जो अब 15 दिन बाद सकुशल मिल गया है। बच्चे की मिलने की पुष्टि पिता उत्तम साहू ने की है। बताया जा रहा है कि बच्चा मिलने के बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस ने फोटो भेजकर पहचान करवाई। वहीं कल सुबह तक बच्चें को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

15 दिनों बाद मिला लापता बच्चा

आपको बता दें कि 27 फरवरी को बालक अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन करने गया हुआ था। इस दौरान बच्चे का अपहरण हो गया था। मामले को लेकर परिजनों ने तिरुपति थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, 15 दिनों बाद बच्चा मिल गया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य और एसपी से मदद की गुहार लगाई थी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आंध्र प्रदेश पुलिस अधिकारियों को दी बधाई

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले में आंध्र प्रदेश सरकार से चर्चा की थी। वहीं आज बच्चा मिलने पर गृहमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी मुरली कृष्ण ने बताया कि बच्चे का पता चलने पर फोटो भेजकर उत्तम साहू से पहचान करवाई गई। पता चला है कि पुलिस ने विजयवाड़ा से बच्चे के मिलने की सूचना मिली है।