बाल- बाल बचे अधिकारी- कर्मचारी…. नया रायपुर मंत्रालय जाते वक्त बस हुई हादसे का शिकार… कुछ अधिकारियों को आई चोटे..बस में मौजूद थे 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी…..

0
119

रायपुर 2 जून 2021। राजधानी में आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। मंत्रालय जा रही दो बसों की आपस में भिड़ंत हो गयी। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बसें नया रायपुर जा रही थी, तभी बसों की आपस में टक्कर हो गयी। इस घटना में कई कर्मचारियों को चोटें भी आयी है।

हादसा करीब साढ़े 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर जा रही बस साथ में आगे-पीछे चल रही थी। जैसे ही दोनों बसें वीआईपी चौक के करीब पहुंची, आगे चल रही बस ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी।