आज दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नक्सलग्रस्त राज्यों की बैठक में होंगे शामिल, विशेष फंड की करेंगे मांग, गृह मंत्री अमित शाह लेंगे बैठक..

0
81

26 अगस्त 2019, रायपुर| छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में नक्सलग्रस्त राज्यों की बैठक में शामिल होंगे। सीएम के साथ मुख्य सचिव सुनिल कुजूर और डीजीपी डीएम अवस्थी भी गए हैं। मुख्य सचिव सुनिल कुजूर और डीजीपी डीएम अवस्थी बैठक में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के नक्सल पीड़ित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सोमवार को बैठक ले रहे हैं। इसी में शामिल होने सीएम भूपेश रविवार को ​ही दिल्ली रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है बैठक में सीएम बघेल अपने सात महीने के कार्यकाल में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देंगे। इस दौरान वे नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए विशेष फंड की भी मांग करेंगे।