CM भूपेश बघेल का प्रदेशवासियों के लिए संदेश… लॉकडाउन में छूट का फैसला 21 को होगा.. प्रदेश के हालात पर समीक्षा के बाद लिया जाएगा निर्णय.. जिनके पास रानशकार्ड नहीं उन्हें एक माह का दिया जाएगा राशन.. और भी बहुत कुछ देखिए वीडियो..

0
128

रायपुर 15 अप्रैल 2020। लॉक डाउन के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन में छूट पर 21 अप्रैल को फैसला लिया जायेगा। 21 अप्रैल को प्रदेश के हालात की समीक्षा की जाएगी और फिर नियमानुसार छूट दी की जायेगी।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में अभी लॉकडाउन जारी रहेगा, 21 अप्रैल को प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जायेगी।
  • गाइडलाइन के मुताबिक उन्हें छूट दी जायेगी, इसके लिए जरूरी है कि आप हमेशा मास्क का प्रयोग करें।
  • फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, आपका जिला जितनी जल्दी कोरोना पर काबू पाने में कामयाब होगा।
  • उसे छूट देने पर नियमानुसार उतनी ही जल्दी विचार किया जा सकेगा”
  • सीएम ने लॉकडाउन के पहले चरण में प्रदेशव्यापी मिले समर्थन पर जनता का आभार जताया।
  • उन्होंने प्रदेश में मौजूद प्रवासी मजदूरों को छत्तीसगढ़ में ही लॉकडाउन तक रहने का आह्वान किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा प्रवासी मजदूरों के हितों का ख्याल रखने की राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है।
  • अन्य प्रदेश में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी वहीं रहने का संदेश उन्होंने दिया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे प्रदेश में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अन्य प्रदेशों की सरकार के साथ वो हमेशा संपर्क में हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी को भी भूखा सोने नहीं देंगे, उसी के तहत हमने दो महीने का मुफ्त राशन प्रदेश के 56 लाख परिवारों को दिया है।
  • वहीं वैसे जरूरतमंद परिवार को भी, जिनके पास राशन कार्ड नहीं था, उन्हें भी एक माह का राशन दिया जाएगा।