विजय दिवस पर सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट.. देश के जवानों को नमन करते हुए लिखा- इंदिरा गांधी न अमेरिका से डरीं और ना ही जवानों का हौसला कम होने दिया..

0
101

रायपुर। 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में भारत को जीत मिली थी और एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के जांबाज जवानों को सलाम किया है। वहीं इंदिरा गांधी के दृढ़ निश्चय और नेतृत्व को याद कर साहस को नमन किया है। मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना की उस जीत को इंदिरा जी ने विनम्रता से देश को समर्पित किया। इंदिरा जी न अमरीका जैसे महाशक्ति से डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया। जाबांज सैनिकों को सलाम और इंदिरा जी के साहस को नमन।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 16, 2020

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज विजय दिवस है। आज ही के दिन 1971 में हमारे वीर जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के 93 हज़ार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। पाकिस्तान का विभाजन हुआ और विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय हुआ। वह इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। आज विजय दिवस है। आज ही के दिन 1971 में हमारे वीर जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के 93 हज़ार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। पाकिस्तान का विभाजन हुआ और विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय हुआ। वह इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। 1/2

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 16, 2020

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना की उस जीत को इंदिरा जी ने विनम्रता से देश को समर्पित किया। इंदिरा जी न अमेरिका जैसे महाशक्ति से डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया। जांबाज सैनिकों को सलाम और इंदिरा जी के साहस को नमन।