सीएम भूपेश ने रमन और मोदी पर कसा तंज, कहा – भूसे के ढेर में सुई खोजना आसान, लेकिन नरेंद्र मोदी की बातों में सच्चाई खोजना मुश्किल, रमन के बारे में क्या कहा, पढ़े पूरी खबर…

0
116

05 मार्च 2019, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाशिवरात्रि के अवसर पर पांडातराई के पास डोंगरिया के जालेश्वर धाम पहुंचे। वे यहां जिला कुर्मी समाज के बैनर तले आयोजित किसान सम्मेलन व सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस सामाजिक कार्यक्रम में सामाजिक चर्चा तो नहीं हुई, लेकिन चुनावी चर्चा जरूर हो गई। जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह गांधीजी ने कहा था कि भारत गांवों में बसता है। जिस गुजरात से बापू आते हैं, उसी गुजरात से पीएम भी आते हैं। बापू सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते थे, लेकिन ये पीएम जुमलेबाज हैं। भूसे के ढेर में सुई खोजना आसान है, लेकिन नरेन्द्र मोदी की बात में सच्चाई खोजना मुश्किल।

इस अवसर पर उन्होंने सीएम ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महादेव ने हमें योग सिखाया। नृत्य व संगीत उनकी देन है। इस अवसर पर उनके साथ उनके कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो. अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, लालजी चंद्रवंशी, योगेश्वरराज सिंह, रामकृष्ण साहू, नंदलाल चंद्राकर, शिवकुमार चंद्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, लालबहादुर चंद्रवंशी, तुकाराम चंद्रवंशी समेत किसान व कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।

भाषण के 3 अंश से समझिए भाजपा-मोदी पर खिसियाये रहे बघेल

  1. किसान को साल में 6 हजार, परिवार में 5 सदस्य हों तो दिन का साढ़े 3 रुपया : सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जी ने कहा था आप मुझे जिताइए, मैं आपके खातों में 15-15 लाख डालूंगा। किसी खाते में आया क्या? अब किसानों को 6000 रुपए साल का देंगे। वह भी तीन किस्त में। यानी एक महीने में यह राशि 500 होते हैंं। अरे आपसे ज्यादा तो छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को दिया है।
  2. नेहरू जी के समय में, शास्त्री जी के समय में, लेकिन किसी ने उनसे जवाब नहीं मांगा। आज क्यों ऐसा माहौल बना है। इधर, जवान शहीद होते हैं और पीएम फोटोशूट कराते हैं। दो सप्ताह में सरकार ने किसी की जिम्मेदारी तक तय नहीं की है। इंदिरा गांधी ने जब युद्ध किया, तो पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। ऐसे नेता थे हमारे। ये हमें राष्ट्रभक्ति सिखा रहे।
  3. गौ-राम की बात करते हैं, लेकिन मोदी-शाह ठाठ में – रामलला टाट में : ये गौ और राम के नाम पर वोट मांगते हैं। लेकिन गौ की सेवा नहीं करना चाहते। राम का मंदिर नहीं बनाते। स्थिति यह है कि मोदी-शाह ठाठ में, रामलला टाट में। इन्हें तो सिर्फ सत्ता चाहिए। गौ की सेवा हम करेंगे। हमने गांवों में गौठान विकास की योजना बना ली है। इससे गोबर गैस की योजना को विस्तार देंगे। नरवा योजना के जरिए अब नालों के पानी का संचय करेंगे।

जो सामने आएगा, उसे पहले कवर्धा-पंडरिया के एक लाख वोटों का अंतर पाटना होगा – मो. अकबर :

  • इस अवसर पर मो. अकबर ने कहा कि जो भी उम्मीदवार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सामने आएगा।
  • उसे सबसे पहले कवर्धा-पंडरिया के एक लाख वोटों का अंतर पाटना होगा।
  • मो. अकबर ने कहा कि हमने 10 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी की।
  • 20 हजार करोड़ रुपए के धान खरीदे। 4800 करोड़ रुपए राशन में खर्च होंगे।
  • जबकि 400 करोड़ रुपए बिजली बिल हाफ करने में खर्च होंगे।
  • इस तरह कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र के वादे को पूरा करने के लिए 35 हजार करोड़ रुपए खर्च किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here