शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, PM मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

0
87
शक्ति वंदन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित

रायपुर 06 मार्च 2024/ आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शंकर नगर में शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए इस कार्यक्रम में PM मोदी भी वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। स्व सहायता समूह की महिलाएं भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी और पीएम मोदी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला – द्रौपदी मुर्मू हैं, महिलाओं के लिए इससे ज्यादा उत्साहजनक बात क्या हो सकती है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित रहे