कलेक्टर और SP ने कोरबा और सूरजपुर जिले की सीमा पर सीमाबंदी का लिया जायजा.. सतर्कता के साथ सख्ती से सीमा बंदी के निर्देश..

0
217

अम्बिकापुर@उपेन्द्र गुप्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश मे लॉकडाउन 3 मई 2020 तक बढ़ए जाने तथा लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराए जाने के घोषणा के मद्देनजर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर एवं पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह के द्वारा आज सरगुजा-कोरबा सीमा गुमगा तथा सरगुजा-सूरजपुर सीमा फतेहपुर एवं महंगाई का आकस्मिक निरीक्षण कर सीमाबंदी का जायजा लिया गया। चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर सीमाबन्दी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भी बातचीत किया गया और उन्हें बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए लॉकडाउन कितना जरूरी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क या साफ गमछा का प्रयोग करने बार-बार साबुन से हाथ धोने की समझाईस दी गई। उन्होंने लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने  सभी ग्रामीणों को एकजुट होने कहा।

कलेक्टर ने चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारियों से कहा कि वर्तमान स्थिति के अनुसार संपूर्ण सीलबंदी में आवश्यक छूट प्राप्त सुविधाओं के अलावा अन्य किसी को जिले में प्रवेश नही करने दें। सीमाबंदी में पूरी सख्ती सी दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान कलेक्टर डॉ मित्तर ने चेकपोस्ट पर पदस्थ कर्मचारियों के रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने आने-जाने वालों के नाम, पता दर्ज करने के निर्देश दिए।