चुनाव ड्यूटी में समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मियों के खिलाफ गिरी गाज, कलेक्टर ने 63 को किया सस्पेंड

0
56

18 अप्रैल 2019 कवर्धा। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाने के बावजूद 63 अधिकारी- कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते सभी के खिलाफ कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है। 

  • इन अधिकारी- कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक- 1, 2 और 3 का दायित्व सौंपकर 18 अप्रैल को मतदान कार्य संपादन के लिए बुधवार सुबह 7 बजे नवीन कृषि उपज मंडी कवर्धा में उपस्थिति के आदेश दिए थे।
  • लेकिन वे कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुए। इसके कारण निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न हुआ, जो लोक प्रतिनिधित्व नियम 1951 की धारा 134 और आईपीसी की धारा 188 का स्पष्ट उल्लंघन है।
  • साथ ही उक्त कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की धारा 1, 2 एवं 3 के विपरीत है। इधर दुर्ग जिले में भी चुनाव काम में भी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाही हो चुकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here