कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में की एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति, देखें आदेश

0
102

रायपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने कुछ संगठनात्मक बदलाव किए हैं। इसमें कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग से नदीम जावेद की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह कवि इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा कुछ AICC सचिवों की भी नियुक्ति की गई है, जिनको AICC इंचार्ज्स के साथ मिलकर काम करना है।

इस लिस्ट में कांग्रेस नेता संजय दत्त का भी नाम है। उनको हिमाचल प्रदेश में AICC सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यानी अब तक वह तमिलनाडु और पुडुचेरी में AICC के सेक्रेटरी इंचार्ज थे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सचिवों की नियुक्ति की। लोकसभा सदस्य उलका को छत्तीसगढ़ के लिए सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह को उत्तराखंड, इमरान मसूद को दिल्ली और बृजलाल खाबरी को बिहार के लिए सचिव बनाया गया है।

देखें लिस्ट

सप्तगिरि उलका (सांसद) – छत्तीसगढ़
दीपिका पांडे सिंह (विधायक) – उत्तराखंड
संजय दत्त – हिमाचल प्रदेश (तमिलनाडु/पुडेचेरी इंचार्ज पद से मुक्त)
इमरान मसूद – दिल्ली
ब्रजलाल खबरी – बिहार