कांग्रेस ने बदले तीन निकायों के पर्यवेक्षक, अब जगदलपुर की जिम्मेदारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को.. धमतरी और गरियाबंद के भी बदले गए पर्यवेक्षक..

0
58

रायपुर 30 दिसंबर, 2019। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फूल फार्म पर चल रही है। ऐसे में निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद से अब निकायों में शहर सरकार बनाने की तैयारी में है। खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए तीन शहरों के पर्य​वेक्षकों को बदल दिया है। पार्टी ने जगदलपुर, धमतरी और गरियाबंद के पर्यवेक्षकों को बदला है। जगदलपुर से मंत्री कवासी लखमा की जगह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धमतरी में अग्नि चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मंत्री कवासी लखमा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गरियाबंद पर्यवेक्षक इंदरचंद धाड़ीवाल के बदले महेंद्र तालेड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने अपने तीन शहरों के पर्यवेक्षकों को बदलते हुए नए लोगों को जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि जगदलपुर में कवासी लखमा, धमतरी में अग्नि चंद्राकर और गरियाबंद में इंदरचंद धाड़ीवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया था।