कांग्रेस हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध, देशहित और जनहित की योजनाएं कांग्रेस की देन: प्रमोद दुबे

0
75

रायपुर 05 अप्रैल, 2019। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रमोद दुबे ने तिल्दा ब्लॉक के तरपोंगी, सरोरा, टिंडवा, तिल्दा, हथबंद और सुहेला में लोगों से मुलाकात कर अपना अमूल्य समर्थन देने की अपील की।

केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर रही विफल: प्रमोद दुबे

  • रायपुर लोकसभा के युवा कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने जनसंपर्क अभियान के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पिछले 5 सालों में हर मौर्चे पर विफल रही है।
  • हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार रोजगार नहीं दे पाई।
  • मोदी के शासनकाल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा नौकरियां खत्म हो गई हैं।
  • किसानों से कर्म माफी का वादा कर वादाखिलाफी की।
  • गैस, पेट्रोल के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
  • प्रमोद दुबे ने कहा कि कि कांग्रेस सरकार अगर सत्ता में आती है तो 22 लाख से भी ज्यादा सरकारी नौकरियों के पदों पर 2020 तक नियुक्ति की जाएगी।
  • युवाओं को बढ़ी संख्या में रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
  • किसानों के हितों को ध्यान में रखते अलग से कृषि बजट रखा जाएगा।

कांग्रेस हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध

  • प्रमोद दुबे ने कहा है कि आजादी के बाद से देश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
  • देश में जितनी भी जनोपयोगी योजनाएं चल रही हैं वह कांग्रेस पार्टी की ही देन हैं।
  • कांग्रेस हर वर्ग के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोकर विकास के रास्ते पर चलने की बात करती है।
  • आज देश का किसान और मजदूर वर्ग परेशान है। चारों ओर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
  • लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
  • प्रमोद दुबे ने केंद्र सरकार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार से सबक लेने की अपील की है।
  • उन्होने कहा कि भूपेश सरकार ने जो वादे किए थे 100 दिन के अंदर ही उन्हें पूरा कर दिया।
  • आज कर्ज माफी और 2500 रू क्विंटल धान खरीदी की बदौलत छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है, युवा आर्थिक तरक्की की राह पर अग्रसर है, रोजगार के नए अवसर प्रदान हो रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ नेता एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, सरपंच जुड़ावन साहू, पूर्व सरपंच सनत सिंह ठाकुर, मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष कुंज लाल अग्रवाल, दूधादारीमठ के महंत डॉ रामदास, हरीश तिवारी, अजय सिंह, दीनदयाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here