राजनांदगांव में वैक्सीन लगवाने के बाद ‘मैग्नेट वुमन’ बनी कांग्रेस पार्षद सुनीता अशोक फडनवीस

0
203

राजनांदगांव। नासिक से शुक्रवार को ये खबर आई थी कि वैक्सीन लगने के बाद एक पुरूष का शरीर मैग्नेट की तरह काम करने लगा है। अब ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव से भी आया है। यहां वार्ड नंबर 23 की पार्षद सुनीता अशोक फडनवीस का बाया हाथ अब मैग्नेट की तरह काम कर रहा है। उनके हाथों में सिक्के और स्टील के बर्तन चिपकने लगे हैं।

वैक्सीन का नहीं कोई भी साइड इफेक्ट

मिली जानकारी के अनुसार सुनीता अशोक फडनवीस को वैक्सीन की दोनो डोज को-वैक्सीन की लगी है। उन्हें दूसरी डोज 2 मई को लगी है। हालांकि आपको ये बताते चले कि वैक्सीन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है और वैक्सीन ही एक मात्र कोरोना से बचने का उपाय है। इसलिए आप वैक्सीन की दोनो डोज अवश्य लगवाएं।