प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार, दुर्ग जिले की सभी छह सीट कांग्रेस की झोली में, व्यापारियों के साथ, किसान, मजदूर, महिलाएं, हर वर्ग का होगा विकास- झा

0
89

भिलाई। 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उद्योगपति केके झा ने बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। दुर्ग जिले की सभी छह सीटें कांग्रेस की झोली में जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनने से उद्योगपति, व्यापारी, किसान, मजदूर, महिलाएं और सभी वर्ग को फायदा होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उद्योगपति केके झा ने कहा कि..

इस बार दुर्ग जिले में कांग्रेस को काफी बढ़त मिल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना तय है इससे उद्योग और व्यापारी वर्ग के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 15 साल से रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ जो भी किया है कि उसी का कारण हैं कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही। इसमें खास कर उद्योग और व्यापार चौपट हो गई। जिसकी वजह से सभी वर्ग के लोग तकलीफ में आ गए। केके झा ने कहा इस बार परिवर्तन की लहर देखने को मिल रही है और सभी की जुबान में “वक्त हैं बदलाव की” बात कही जा रही है।
मतदान की अपील की
केके झा ने सभी से मतदान की अपील की है उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतदान बूथ तक जाए। और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील भी की।
ये हैं जिले के कांग्रेस प्रत्याशी…
वैशाली नगर से बद्दरुद्दीन कुरैशी
दुर्ग शहर से अरुण वोरा

भिलाई नगर से देवेंद्र यादव

दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू
पाटन से भूपेश बघेल
अहिवारा से रुद्र गुरु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here