किसानों के हित में हरसंभव निर्णय ले रही है कांग्रेस सरकार: लक्ष्मी साहू..

0
103

पाण्डुका। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के आय में वृद्धि होगी। इस तरह के योजनाओं के क्रियान्वयन से यह साबित होता है कि कांगे्रस किसान हितैषी सरकार है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के शहादत दिवस पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभांरभ किया गया है। श्रीमती साहू ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के किसानों को भी लाभ मिलेगा। चार किश्तों में यह राशि किसानों के खाते में डाली जाएगी। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि कोरोना संकट के इस विषम परिस्थिति में प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरूआत करते हुए देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो किसानों की आर्थिक मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए हरसंभव निर्णय लिए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार बनने पर 2500 रूपए क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा की गई थी। सरकार बनने के तुरंत बाद कर्जमाफी के वादे को पूरा करने के साथ ही 25 सौ रूपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की गई।