दुर्ग में कांग्रेस ने यहां खोला अपना केन्द्रीय चुनाव कार्यालय, प्रतिमा चंद्राकर और वोरा ने उद्घाटन में कही ये बातें…

0
77

08 अप्रैल 2019 दुर्ग। सोमवार को विधायक अरुण वोरा ने लोकसभा प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के चुनाव संचालन के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय का कांग्रेस भवन दुर्ग में उद्घाटन किया। इस दौरान वोरा ने ना सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरा बल्कि आज ही जारी किए गए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि जिन्होने 5 साल सरकार चलाकर अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया, वो फिर से कापी पेस्ट संकल्प दिखाकर देश के जनमानस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है। 60 दिनो में ही प्रदेश सरकार ने जनघोषणा पत्र के 36 में से 18 वादो को पूर्ण कर दिया है और सभी वादे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्य करना है। प्रचार में और तेजी लाकर प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच रखना है। जिससे मतदाता जागरुक होकर विधानसभा चुनाव की तरह ही एक बार फिर सही चुनाव कर सकें। 

वहीं इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि मतदाताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सफलता मिलती है। विधायक एवं शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर में विधानसभा के आधे से ज्यादा वार्डो में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं की जा चुकी हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह से चुनाव प्रचार किया जा रहा है निश्चित रुप से जीत कांग्रेस की होगी।

केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरएन वर्मा, राधेश्याम शर्मा, अब्दुल गनी, अलताफ अहमद, परमजीत सिंह भुई, अजय मिश्रा, श्रीमती अनिता तिवारी, देवेश मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, हेमू तिवारी, पप्पू श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here