उत्तरप्रदेश फतह करने की तैयारी कर रही कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने सात प्रतिज्ञा को लेकर बनाई रणनीति…

0
219

लखनऊ, 24 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने सात प्रतिज्ञा के जरिए लोगों को साधने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रतिज्ञा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

यूपी चुनाव में कांग्रेस ने विशेष तौर पर महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यूपी कांग्रेस ने सात प्रतिज्ञा को लेकर रणनीति बनाई है। इनमें युवाओं के लिए 20 लाख सरकारी नौकरी, किसानों के लिए कर्ज माफी और लड़कियों के लिए फ्री स्मार्ट फोन और स्कूटी देने का है। बताया जा रहा है कि सभी प्रतिज्ञा को कांग्रेस लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। हालांकि पार्टी ने इसका आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है।

कांग्रेस की सात प्रतिज्ञा यहां जानिए

  1. 20 लााख युवाओं को सरकारी रोजगार देने का वादा किया जाएगा।
  2. यूपी में किसानों के कर्जमाफी किए जाएंगे।
  3. गेंहू-धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए और गन्ने का एमएसपी 400 रुपए किए जाएंगे।
  4. यूपी में सभी गरीब परिवारों को 25000 रुपए दिए जाएंगे।
  5. यूपी में लोगों का बिजली बिल हाफ किया जाएगा।
  6. इंटर पास लड़कियों को मोबाइल और ग्रेजुएशन पास लड़कियों को स्कूटी देने का वादा।
  7. इसके अलावा महिलाओं को 40 फीसदी टिकट कांग्रेस इस बार चुनाव में देगी।