LIVE वीडियो: छत्तीसगढ़ में आयकर की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रेस कॉन्फ्रेंस… मोदी सरकार और पूर्व रमन सिंह की सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी नेता…

0
78

नई दिल्ली/रायपुर 1 मार्च, 2020। छत्तीसगढ़ में चार दिनों से जारी आयकर की कार्रवाई पर एआईसीसी ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली में एआईसीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ में आयकर छापों पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने पत्रकार वार्ता कर केन्द्र को निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस कांफ्रेंस में मौजूद हैं। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चार दिन से रेड का सिलसिला जारी है। यह संघीय सहयोग नहीं केन्द्रीय जबरदस्ती है। प्रजातंत्र को परास्त किया जा रहा है। यह भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की केन्द्र सरकार की मनमानी है। सुरजेवाला ने नान घोटाले पर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 36 हजार करोड़ के नान घोटाले की जांच को इसलिए रोक दिया गया कि इसके तार नागपुर से जुडे मिलेंगे। भ्रष्टाचार की परतें उठने लगती है, प्रधानमंत्री के नजदीकी कारोबारियों पर शिकंजा कसा जाना था तो ऐसे में आयकर की कार्रवाई कर दी जाती है। सुरजेवाला ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। पुलिस और सीआरपीएफ की वर्दी में नक्सली हमले भी हो चुके हैं।

  • कल को यदि कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
  • सुरजेवाला ने कहा कि मोदीजी आपने संघीय ढ़ांचे को ध्वस्त किया है प्रजातंत्र पर हमला किया।
  • छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों पर यहां की राज्य सरकार जांच कर रही है तो इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है।
  • सीआरपीएफ की टीम भेजना संविधान का उल्लंघन है।
  • पीएल पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान का अपमान किया है। ये सीधा सीधा संविधान और संघीय ढांचे पर हमला है।
  • आयकर अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी क्यों नहीं दी।
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। नान घोटाले को लेकर पुनिया ने भाजपा को घेरने की कोशिश की।
  • छत्तीसगढ़ में 21 घोटालों पर जांच चल रही है।
  • भाजपा के 15 साल के राज को जनता ने खारिज किया।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को दबाने के लिए यह सब काम कर रही है।
  • भूपेश सरकार ने मोदी सरकार के करीब उद्योगपतियों को राज्य में काम करने से रोका है, तो केंद्र सरकार बखौलहट में संविधान के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल में 36 हजार करोड़ का नान घोटाला हुआ है। इस घोटाले की जाँच भूपेश सरकार में नए सिरे से चल रही है।
  • इस घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का परिवार फंसा हुआ है। पनाम पेपर में भी रमन सिंह के बेटे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का नाम आया था।
  • इन सारी चीजों से भाजपा नेतृत्व डरी हुई है। उन्हें डर है कहीं इस मामले में जाँच की आँच दिल्ली तक न पहुँच जाए।
  • इसलिए कांग्रेस सरकार को डराने, उन्हें रोकने, परेशान करने केंद्रीय एजेंसियों का सहारा ले रही है।
  • मोदी सरकार आईटी, ईडी, डीआरआई, सीआरपीएफ को गठबंधन सहयोगी बनाने की कोशिश कर रही है।
  • पीएल पुनिया ने कहा कि 21 घोटाले की जांच चल रही है रमन सिंह के खिलाफ, उनके परिवार के खिलाफ, उनके प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के खिलाफ।
  • भ्रष्टाचार का पैसा नागपुर भेजने का काम किया जा रहा था। नान की डायरी जो रमन सिंह के कार्यकाल में मिली उपलब्ध है।
  • रमन सिंह को पैसे दिए गए, उनके परिवार को पैसे दिए गए। भाजपा पूरी तरह से 15 वर्ष भ्रष्चाचर में डूबी रही है। जनहित की उपेक्षा करने के लिए जनता ने खारिज किया और तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी है।
  • पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक ईमानदार सरकार काम कर रही है। 1 साल में भूपेश सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं।
  • भूपेश बघेल ने 11000 करोड़ माफ किए, 6000 धान की खरीदी की। केंद्र सरकार इस पर की अड़चन लगाने की नीति अपना रही है।
  • उन्होंने कहा कि हर संविधानिक और कानूनी पहलू के बारे में छग सराकर राय लेकर उचित कार्रवाई करेगी।
  • दिल्ली की सरकार घबराई क्यों है.. क्या नान घोटाले की डायरियों के अंदर बीजेपी कौन से राज हैं…कि सब घबराए हैं…उस सराकर में खरीद फरोख्त करके गिरा नहीं सकते है।
  • अबकी बार हिटलरशाही सरकार। अबकी बार भाजपा के भ्रष्टाचार से बचाओ यार।