लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ कांग्रेस में तेज हुई प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया, कल आएंगे पुनिया, ब्लॉक-जिला प्रभारियों और विधायकों की लेंगे बैठक…

0
85

28 फरवरी 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में तेजी आएगी। दावेदारों के नामों पर मंथन करके प्रत्याशियों की संभावित सूची बनाने के लिए शुक्रवार को पुनिया आ रहे हैं। वे पहले मंत्रियों और पार्टी के विधायकों से उनकी पसंद पूछेंगे।

  • पी.एल. पुनिया दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ विभाग की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
  • रात्रि 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में मंत्री एवं समस्त विधायकों की बैठक में भाग लेंगे।
  • प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया 2 मार्च शनिवार को सुबह 11 बजे से राजीव भवन में जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे।
  • दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी ब्लाक प्रभारियों की बैठक लेंगे।
  • दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों और दोपहर 4 बजे प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।
  • पी.एल. पुनिया रात्रि 7.40 बजे को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here