देश के विकास में श्रमिकों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

0
89
Contribution of workers in the development of the country cannot be forgotten: Labor Minister Lakhan Lal Dewangan

देश के विकास में श्रमिकों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता: मंत्री लखन लाल देवांगन

रायपुर, 05 मार्च 2024/ श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने कल कोरबा जिले के बाल्को में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना की शुरुआत की, योजना के अंतर्गत निर्माण, संगठित-असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं भी श्रमिकों को भोजन परोसा और उनके साथ भोजन भी किया और श्रमिकों से अपील की कि, वे इस दाल-भात केंद्र में भोजन अवश्य करें। श्रम मंत्री ने इस पहल को गरीब श्रमिकों के लिए लाभदायक बताते हुए श्रम विभाग के अंतर्गत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “देश के विकास में श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान है। श्रमिकों ने सड़क, पुल-पुलिया, महल सहित अन्य बड़े-बड़े निर्माण कार्य किए हैं। उद्योग मंत्री होने के नाते मेरी कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हों और छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिले।”

“इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सहमति दी और आज उनके प्रयास से गरीब मजदूरों को किफायती दर में भरपेट भोजन उपलब्ध होगा।”

श्रम मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी गरीबी को बहुत ही करीब से देखा है। इसलिए वे श्रमिकों की आवश्यकताओं को भलीभांति जान और समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 21 स्थानों पर दाल-भात केंद्र प्रारंभ है। अन्य 22 स्थानों पर भी इसका संचालन किया जाएगा। कोरबा जिले में तीन स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन होगा।