कोरोना बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 9 और नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए…सभी सुरजपुर के.. एक कॉस्टेबल भी शामिल.. एक्टिव मरीज की संख्या हुई 13…

0
405

रायपुर 28 अप्रैल, 2020। छत्तीसगढ़ के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा ने ट्वीटर पर पोस्ट कर बताया कि सुरजपुर में 9 और कोरोना पॉजिटीव मरीज मिले है। जिसमें से एक कॉस्टेबल भी शामिल है। अब टोटल एक्टीव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। वहीं अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 हो चुकी है। इनमें से 34 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

हालांकि ये सभी टेस्ट रैपिट किट से किये गए है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकार बताते है कि रैपिट किट से की गई टेस्ट संदिग्ध होती है। इसे कन्फर्म पॉजिटीव केस नहीं कहा जा सकता है।