Corona: लॉकडाउन पर लोगों की लापरवाही से नाराज हुए PM मोदी, कही ये बात

0
86

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत के 10 से अधिक राज्यों में लॉकडाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लगातार ट्वीट कर लोगों को घरों में रहने को कह रहे हैं। इसके बावजूद लोग नियमों और कानूनों का पालन ना करते हुए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। अब इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों द्वारा लॉकडाउन को गंभीरता से न लिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

पीएम ने जताई नाराजगी

लॉकडाउन होने के बाद भी लोगों द्वारा हो रही लापरवाही पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।’

क्या है लॉकडाउन?

केंद्र सरकार या राज्य सरकार देश के किसी शहर या संबंधित इलाके को आपात स्थिति के दौरान लॉकडाउन कर सकती है। लॉकडाउन की स्थिति में आप अपने जरूरी काम करने घर से बाहर जा सकते हैं।   

लॉकडाउन के समय मार्केट की स्थिति

किसी शहर में लॉकडाउन होने पर वहां के अस्पताल, डेरी, राशन की दुकान व दवा की दुकानों साथ ही एटीम व पेट्रोल पंप खुली रहती हैं।

क्या लॉकडाउन होने पर बाहर घूम सकते हैं?

ये आपके विवेक पर निर्भर करता है। इस दौरान आपको बाहर जाने से रोका नहीं जाता है, लेकिन समझने वाली बात ये है कि लॉकडाउन लगाया ही इसलिए जाता है ताकि आप किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में न आ सकें। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि संक्रमण के बढ़ते क्रम को तोड़ा जा सके। इसलिए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें अन्यथा की स्थिति में ना ही निकलें।