कोरोना का कोहराम जारी : रायपुर, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बढ़ाया गया टोटल लॉकडाउन

0
170

दुर्ग। जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते मामले देख दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने फिर से लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। लॉक डाउन का आदेश शनिवार देर शाम जारी किया गया। इस बार का लॉकडाउन भी पहले की तरह सख्त होगा।

प्रदेश में लगातार हो रही मौतों और नए कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रायपुर, जशपुर, कोरबा, बेमेतरा, दुर्ग और रायगढ़ में सख्ती बढ़ाई गई है।

यहाँ बढ़ाया गया टोटल लॉकडाउन

• दुर्ग में लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 26 अप्रैल तक के लिए कर दिया गया है। जिले में पहले 6 से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था जिसे 19 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
• रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया था, जिसे अब बढ़ाकर 26 अप्रैल तक कर दिया गया है।
• रायगढ़ में 27 तारीख तक सब कुछ बंद रहेगा। यहां पहले 14 से 22 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन किया गया था।
• कोरबा में भी लॉकडाउन बढ़ाकर 27 अप्रैल तक कर दिया गया है। यहां पहले 12 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था।
• जशपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले जिले में 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था।
• बेमेतरा में भी अब 26 अप्रैल तक सब कुछ बंद रहेगा। जिले में पहले 10 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल की शाम 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था।