केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कोर्ट ने दी जमानत, आज बीजेपी महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन….

0
132

मुंबई, 25 अगस्त 2021। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाड़ कोर्ट ने जमानत दे दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राणे को स्वास्थ्य कारणों के चलते जमानत दी गई है, वहीं बताया गया है कि महाराष्ट्र सरकार ये संदेश देना चाहती थी कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

भाजपा आज को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

वहीं राणे की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी, वहीं राणे की महाराष्ट्र के सीएम के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की मांग की याचिका कल बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी। उनके वकील का कहना है कि अदालत के आधिकारिक घंटे खत्म होने के कारण आज याचिका दायर नहीं की जा सकी, राणे की याचिका पर तत्काल सुनवाई की याचिका दायर की गई है।