COVID-19 ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत.. उरला फैक्ट्री में करता था काम… बिरगांव का रहने वाला था मृतक…

0
219

रायपुर। छत्तीसगढ़ में COVID-19 से पहली मौत हुई है। मृतक राजधानी के बिरगांव के कैलाश नगर का रहने वाला था। इसकी पुष्टि बिरगांव नगर निगम आयुक्त ने की है।

-जानकारी के मुताबिक मृतक युवक (37 वर्षीय) की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
-उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।
-दो दिन पहले ही लंग्स में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उसे राजधानी के वी वाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई है।
-इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-राजधानी में हुई पहली मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।