COVID-19: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा रिकवरी रेट.. आज टोटल 84 कोरोना पॉजिटीव मिले.. 118 डिस्चार्ज भी हुए.. हेल्थ बुलेटिन जारी..

0
762

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लगातार कोरोना पॉजिटीव मरीज मिल रहे है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन में थोड़ा अपडेट हुआ है। प्रदेश में आज कुल 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें राजनांदगांव जिले से 25, रायगढ़ से 12, बिलासपुर से 9, कवर्धा से 8, दुर्ग से 7, गरियाबंद से 6 रायपुर से 5, बलौदाबाजार से 4, जांजगीर से 3, कांकेर से 2 और बलरामपुर, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से एक-एक पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है।

वहीं छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। आज प्रदेश के अलग-अलग कोविड-19 हॉस्पिटल से 118 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 619 रह गई है।