नहीं थमा कोरोना का संकट, पिछले 24 घंटों में मिले 34,973 नए मामले, इतने लोगों की गई जान…..

0
357

नई दिल्ली, 10 सितम्बर 2021। देश में कोरोना संकट अभी थमा नहीं है। हर दिन 30 से 40 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं। आज शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,976 नए कोरोना केस आए। सितंबर में चौथी बार 40 हजार से कम कोरोना केस आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे 260 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,681 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2968 एक्टिव केस कम हो गए।

भारत में कोरोना के कुल मामले

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 42 हजार 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 23 लाख 42 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3 लाख 90 हजार 646 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना के कुल मामले-

तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार 954

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 23 लाख 42 हजार

299 कुल एक्टिव केस- तीन लाख 90 हजार 646

कुल मौत- चार लाख 42 हजार 9

कुल टीकाकरण- 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार डोज दी गई

Previous articleछत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग से इन पदों पर निकली भर्ती….
Next articleछत्तीसगढ़ में डेंगू, टाइफाइड की दहशत, 26 जवान बीमार
समय बदला और अन्य संचार माध्यमों की तरह सीजी मेट्रो ने वेबसाइट की अहमियत को भी पहचाना और वर्ष 2017 में सीजी मेट्रो डॉट कॉम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ और देश के हिंदीभाषी पाठकों तक समाचार और विश्लेषण पहुंचाना है। यह एक 24X7वेबसाइट है और पत्रकारों की एक टीम सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश भर के पाठकों के लिए सामग्री उपलब्ध कराती है। CG METRO हिंदी न्यूज़ पढ़ने का एक ऐसा मंच है जिस पर पूरे दिन की सभी बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट की जाती है। इस वेबपोर्टल पर दी जाने वाली सभी जानकारियां अथवा सभी खबरे एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद पोस्ट की जाती है।