दंतेवाड़ा उपचुनाव Result: 6वें राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा आगे.. 7 हजार वोटों की लीड..

0
74

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग चल रही है। दंतेवाड़ा उपचुनाव में मतगणना के रूझान में कांग्रेस 6वें राउंड में भी बढ़त बनाए हुए है।

छठवें राउंड की मतगणना तक कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा, बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मण्डावी से 6932 मतों से आगे चल रही है।

अबतक हुए प्रत्येक राउंड के नतीजे :

चरण            कांग्रेस       बीजेपी

1. प्रथम       3267         1511

2.  द्वितीय     3413         2123

3.  तृतीय      3740         2240

4.  चौथा       3299        3261

5.  पांचवा     4746         2254

6.  छटवें        3219         2400

छठवें चरण के मतगणना पूरी होने के बाद काँग्रेस प्रत्याशी को 21,724 और बीजेपी को 14,797 मत जिले हैं । अभी 14 राउंड की मतगणना होंना बाकी है ।

कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रही है। वहीं पांचवे रांउड में ये आकड़ा 61 सौ का था। चौथे राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार थी। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा आगे बनी रही। चौथे राउंड में देवती कर्मा 4316 अधिक वोटों से आगे थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी बनी हुई हैं। चौथे रांउड में कांग्रेस प्रत्याशी को 13759 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी को 9443 वोट मिले हैं।

गौरतबल है कि 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए हुए मतदान में 60.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 88 हजार मतदाता हैं।

  • दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के देवती कर्मा अब जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं।
  • पांचवे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस राउंड को मिलाकर वे बीजेपी की ओजस्वी मंडावी से 6101 वोट से आगे हो गई हैं।
  • चौथे राउंड में भले ही देवती को मात्र 38 मतों की बढ़त मिली। लेकिन, पांचवे राउंड में 1790 वोटों की बढ़त मिल गई।
  • तीसरे राउंड में देवती को 3740 और ओजस्वी को 2240 मत मिले। चौथे राउंड में देवती को 3299 और ओजस्वी को 3261 वोट मिला।
  • दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3453 और भाजपा को 2192 वोट मिले हैं।
  • दोनों राउंड को मिलाकर कांग्रेस अपने प्रतिद्वंद्वी से 2778 वोटों से आगे हो गई हैं दूसरे राउंड तक।

गौरतब है है कि लोकसभा चुनाव के दो दिन पहले नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से यह सीट खाली हुई थी। दंतेवाड़ा चुनाव में  नौ प्रत्याशी मैंदान पर है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

इस विधानसभा सीट के लिए 23 सितंबर को मतदान हुआ था। जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय के डाइट परिसर स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले सुबह स्ट्रांग रूम खोला गया। इस दौरान महापर्यपेक्षकऔर अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। इसके बाद सभी 273 मतदान केंद्रों के ईवीएम में डाले गये मतों की गणना होगी। मतगणना कुल 14 मेजों में 20 चक्रों में होगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम से गणना पूर्ण होने के बाद कोई भी पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट मशीन की पर्चियों की गणना कर मिलान किया जायेगा। इन पांच मतदान केंद्रों कर वीवीपैट मशीन का चयन लाटरी पद्धति के जरिए किया जाएगा।