दंतेवाड़ा उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग.. सुरक्षा ऐसी कि परिदें भी पर नहीं मार सकते.. ड्रोन से नक्सलियों की गतिविधि पर रखे जा रहे नजर..

0
70

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में कांग्रेस भाजपा उम्मीदवार सहित कुल नौ उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। कांग्रेस ने देवती कर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं भाजपा ने दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की पत्नी को टिकट दिया है। वहीं जेसीसीजे ने सुजीत कर्मा को उम्मीदवार बनाया है। दंतेवाड़ा में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। वहीं उपचुनाव में मतदान करने सुबह से ही लोग निकल पड़ें है, मतदान केंद्रों में लोगों की लाइनें देखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर तमाम गतिविधियों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंजताम..

  • यह सीट नक्सल प्रभावित होने की वजह से खासी अहम मानी जा रही है।
  • शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।
  • उपचुनाव में कुल 273 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • विधानसभा में 89 हजार 747 पुरूष मतदाता तो 98 हजार 876 महिला मतदाता है।
  • कुल 1 लाख 88 हजार 263 मतदाता हैं। 5 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • 5 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • राज्य पुलिस के 11 हजार जवानों को तैनात किया गया है।
  • 2 दर्जन ड्रोन की मदद से जवान इलाके में नक्सली गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
  • केंद्रीय रिजर्व बलों के जवान भी तैनात है।
  • सुदूर क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के लिए नदीपार करने के लिए मोटरवोट की सुविधा रखी गई है।
  • 2018 विधानसभा चुनाव में यहां 60.67 फीसदी मतदान हुआ था।
  • ताजा जानकारी के अनुसार फरसपाल के बूथ क्रमांक दो में अभी तक वोटिंग नही शुरू हो पाई है।
  • ईवीएम में खराबी की वजह से वोटिंग नहीं शुरू हुई थी। हालांकि अब ठीक कर लिया है।
  • इसी बूथ में कांग्रेस प्रत्याशी भी अपना मतदान करेंगी।

दंतेवाड़ा सीट पर एक नजर..

  • देवती कर्मा और ओजस्वी मंडावी में मुकाबला दंतेवाड़ा उपचुनाव में एक निर्दलीय सहित 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस की देवती कर्मा और भाजपा की ओजस्वी मंडावी के बीच ही है।
  • ओजस्वी जहां भाजपा के दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं।
  • वहीं देवती कर्मा पूर्व विधायक होने के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे बस्तर टाइगर दिवंगत महेन्द्र कर्मा की पत्नी हैं।
  • दोनों के पतियों ने नक्सली हमले में ही अपनी जान गंवाई है।
  • लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से ठीक 48 घंटे पहले 9 अप्रैल को नक्सलियों ने विस्फोट कर भाजपा विधायक भीमा मंडावी की गाड़ी को उड़ा दिया था।
  • जिसके बाद दंतेवाड़ा विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
  • इस विस्फोट में विधायक मंडावी की मौत के साथ ही उनके ड्राइवर और तीन जवान शहीद हो गए थे।