क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे दया सिंह और समाज के युवाओं की टीम, युवा प्रकोष्ठ औऱ संगठन की गतिविधियों को लेकर हुई लंबी चर्चा..

0
148

मुंबई 4 सितंबर, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह आज जन्मदिन है। इस मौके पर दया सिंह के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने नवी मुंबई स्थित सांई विला निवास में मनाया गया। क्षत्रिय समाज के युवा पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष दया सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शास्वत ठाकुर और प्रदेश महासचिव अजय सिंह मौजूद रहे।

दया सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के जन्मदिन पर बधाई देने मुंबई पहुंचे है। जहां उनका जन्मदिन सैलिब्रेट किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को लेकर भी काफी लंबी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह से चर्चा के दौरान युवा प्रकोष्ठ को लेकर औऱ संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश ने दया सिंह की तारीफ की। उनके द्वारा नए युवाओं को जोड़ने, अच्छा अवसर और मौका देकर आगे बढ़ाने के काम की सराहना की। दया सिंह ने बताया कि आने वाली समाज के तीसरी पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति को पहले पक्ति में लाना हैं यह समाज की प्राथमिकता है।

कुंवर हरिवंश ने दया के प्रदेशों के दौरे को लेकर हालचाल जाना। दया सिंह ने बताया कि जब से उन्हें युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। तब से उन्होंने पूरे प्रदेशों का दौरा शुरु कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जाकर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की। मुंबई दौरे से पहले दया सिंह अपनी युवाओं की टीम के साथ झांरखंड और उत्तरप्रदेश का दौरा कर चुके है।

समाज से युवाओं औंर विरांगना को जोड़ने शुरु किया सदस्यता अभियान

दया सिंह ने समाज से युवाओं औंर विरांगना को जोड़ने सदस्यता अभियान शुरु किया है। जिसकीअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने काफी प्रंसशा की।

जल्द होगी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

आने वाले समय में राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक बैठक होने वाली है। जिसमें देशभर से 27 प्रदेशों के लोग समिम्मिलित होंगे। यह बैठक रायपुर में होगी। इस विषय पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की गई।

समाज में अच्छा काम करने वालों का होगा सम्मान

दया सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में समाज में अच्छा काम कर रहे प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया जाएगा।