बेसहारा और बेजुबान जानवरों का सहारा बने दया सिंह.. भिलाई में गौ माता और नंदी बाबा को 200 किलो केला और 600 किलो हरा चारा खिलाया..

0
235

भिलाई 15 अप्रैल, 2020। कोरोना के कारण लॉकडाउन में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। बाजारों और रिहायशी इलाकों में संक्रमण के संभावित खतरे से बचने के लिए सभी गतिविधियां बंद हैं। शहरी इलाकों में कोई बाहर ना निकले इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में दूसरों के आसरे अपना पेट भरने वाले गौ माता, नंदी बाबा और अन्य मूक पशुओं को अपना पेट भरने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन बेसहारों की भूख मिटाने की मुहिम भिलाई में बोल बम एंव सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में शुरू की है। ल़ॉक डाउन के दूसरे चरण के पहले दिन दया सिंह 200 किलो पक्का केला और 600 से ज्यादा किलो हरा चारा बेसहारा पुशओं को खिलाया।  

जहां राज्य सरकार ने जन प्रतिनिधियों को राशन बांटने पर पांबदी लगा दी है। ऐसे में अब बोल बम समिति ने गौ माता और नंदी बाबा का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया है। हालांकि इससे पहले भी समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने भिलाई में बेजुबान जानवरों के लिए खिचड़ी, हरा चारा और तमाम तरह के खाने की व्यवस्था कई बार कर चुके है। अब जब शासन के पांबदी लगाई है तो उन्होंने पशुओं को हरा चारा और भरपेट भोजन कराने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में आज उन्होंने भिलाई के कई इलाकों में गौ माता और नंदी बाबा के साथ-साथ कुत्तों भी भोजन उपलब्ध कराएं।

  • बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि हमेशा समाज सेवा की दिशा में कार्य करते आये है। आज उन्होंने बेजुबानों को भोजन कराने का संकल्प लिया था। जिसके लिए बोल बम समिति के सदस्यों ने पशुओं को फल और हरा आहार खिलाये।
  • दया सिंह ने बताया कि आज अग्रसेन भवन न्यू खुसिपार के सामने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक गौ माता और नंदी बाबा को हरा भोजन कराया।
  • उन्होंने बताया कि खुर्सीपार जोन-3, जोन-2, जोन-1, पावर हाउस चौक, नन्दनी रोड होते केम्प 2, केम्प-1 जलेबी चौक, सुपेला जहां-जहां उन्हे बेजुबान पशु दिखे उन्हें वहीं पर ही खाना खिलाया।
  • बेजुबान पशुओं के लिए ताजा 600 किलो हरा आहार का प्रबंध किया गया था जिसमें करमता भाजी, कान्दा भाजी, बेसीन भाजी और 200 किलो पक्का केला गौ माता, नन्दी बाबा और अन्य पशुओं को जगह-जगह घुमकर खिलाया गया है।
  • खिलाने वाले दया सिंह के साथ समिति के सदस्य राज कुमार यादव, अभिजीत विश्वास, प्रशांत कुमार, बिजेन्द्र मिश्रा, अजय सहानी, देवेंद्र यादव, राहुल मिश्रा, रवि पाल, रहे।
  • दया सिंह ने बताया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।