दया सिंह को मिली समाज में बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बने राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष.. शंकरा कॉलेज की प्राचार्य रक्षा सिंह को भी मिली कमान..

0
64

भिलाई, 6 अगस्त, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान भिलाई के युवा और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह और श्री शंकराचार्य कॉलेज की प्राचार्य रक्षा सिंह को समाज ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दया सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा का राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं महिला विरांगना विंग की रक्षा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इसके साथ ही दया सिंह को छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल का प्रभार देकर प्रभारी बनाया है। जो सभी प्रदेशों में संगठन मजबूत करने का काम भी करेंगे। इसके साथ ही दया सिंह और रक्षा सिंह को प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को समाज से जो़ड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पत्नी वीणा सिंह को समाज का संरक्षक बनाया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह के दिशा निर्देश पर यह नियुक्ति हुई है।

1987 से शुरु हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देश की सबसे पुरानी और पहली संस्था है। जिसके अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह है। उनके निर्देशानुसार राष्ट्रीय उच्च पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे।

नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष बच्चन सिंह राणा, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अवधेश गौतम, वरिष्ठ महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया, महासचिव महामंडलेश्वर स्वामी प्रमोद आनंद गिरि महाराज, महिला विंग वीरांगना अध्यक्ष नीतू सिंह, संरक्षक मंत्री राजेश सिंह और कमलेश सिंह ने 27 जिले में संगठन की प्रकोष्ठ का गठन किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन मंत्री सुखबीर सिंह राघव, संगठन मंत्री अमित सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह ने प्रदेश के अच्छे कार्य की सराहना की। महिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने सावन मास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूरे देश में धारा 370 और 35A के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here