गीता दिवस पर दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भेंट की श्रीमद् भगवान गीता की किताब..

0
79

रायपुर। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को गीता दिवस पर श्री मद् भागवत गीता की पुस्तक भेंट की। इस दौरान दया सिंह और बोलबम समिति के अन्य सदस्यों ने डॉ रमन सिंह का आशीर्वाद भी लिया। दया सिंह ने बताया कि आज पूरे देश में गीता दिवस मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में उन्होंने हैदराबाद से खरीदी गई गीता की पुस्तक पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को भेंट की।

दया सिंह ने बताया कि वे हर साल अपने सदस्यों के समिति को ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराते हैं इसी कड़ी में इस साल उन्होंने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जिसे शैलम ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है। यहां बोल बम सेवा समिति के सदस्यों के साथ दर्शन करने गए थे जहां से लौटते वक्त उन्होंने रायपुर में डॉक्टर रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और आशीर्वाद भी लिया।