दया सिंह एक बार फिर चुने गए सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष.. 47वां साल भी खुर्सीपार में धूमधाम से मनाया जाएगा दुर्गा महोत्सव..

0
133

भिलाई। शहर की सबसे बड़ी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष एक बार फिर दया सिंह चुने गए है। दया सिंह 14वीं बार इस दुर्गा उत्सव समिति के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। पिछले दिनों खुर्सीपार  स्थित दुर्गा पंडाल पर बैठक हुई थी जिसमें सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष को लेकर भी चुनाव किया गया। जिसमें दया सिंह को 14वीं बार निर्विरोध सर्वसम्मति से सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान महासचिव, कोषाध्यक्ष, संस्थापक सदस्य, संरक्षणगण, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए भी समिति द्वारा चयन किया गया। इसके बाद नवरात्र के अवसर पर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें मुख्य रूप से चार प्रमुख बड़े कार्यक्रम होंगे जो भिलाई वासियों के लिए आयोजित किए जाएंगे।

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि इस साल 4 बड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें एक अक्टूबर को जस सम्राट दुकालू यादव नाइट रायपुर द्वारा प्रस्तुति किया जाएगा। वही 3 अक्टूबर को लोकरंग अर्जुंदा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को लोकछाया छाया चंद्राकर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश समेत देशभर के कई कवि शामिल होंगे।

महासचिव पद के लिए – बहादुर वर्मा, हेमंत सिंह, मुकेश शर्मा

कोषाध्यक्ष पद के लिए – राजेंद्र अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, तारकेश्वर

संस्थापक सदस्य – रामलाल प्रजापति, राम प्रसाद यादव, केसरी सिंह, राय रामबाबू शुक्ला, लाल बहादुर यादव

संरक्षण गण – डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, कुबेर नारायण अग्रवाल, डॉ रमाकांत दानी, मानसिंह, छोटे लाल यादव

उपाध्यक्ष की पद के लिए – राजेश्वर यादव, मुन्ना साहू, तीरथ देवांगन, मनजीत सिंह, नवीन सिंह, श्रीनिवास शाह, गुड्डू शुक्ला, जहीर खान, जीवन पटेल, संतोष साहू, बुद्धि राम साहू, रामनाथ चौहान, राजेंद्र यादव, सभा भैया, संतोष चौहान, सतलाल प्रजापति

सचिव पद के लिए – विजय कुमार प्रजापति, देवनारायण सोनी, मन्नूलाल, प्रमोद साहू, अनिल राम, बल्लू, प्रकाश ठाकुर, सौरव यादव, संतोष देशमुख, मनोज पांडे, सुनील यादव, सुनील साहू, योगेश पटेल, अरुण यादव, शुभंकर, हरीश, राहुल यादव, टेशू, राहुल पासवान, संतु, राजेश साहू, लेखू आदि लोगों को सर्वसम्मति से चुना गया।

ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम

  • 1 अक्टूबर 2019 को जस सम्राट दुकालू यादव नाइट, रायपुर रात 8:00 बजे से
  • 3 अक्टूबर 2019 को लोकरंग अर्जुंदा कार्यक्रम रात 8:00 बजे
  • 5 अक्टूबर 2019 को लोकछाया छाया चंद्राकर रायपुर रात 8:00 बजे
  • 7 अक्टूबर 2019 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात 8:00 बजे से