विजय बघेल से दया सिंह ने की मुलाकात, दुर्ग में कमल खिलाने बाेल बम समिति को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिले की 6 विधानसभा सीटों में निकलेंगे समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, खुर्सीपार में पूर्व सीएम रमन की रैली भी तय..

0
85

28 मार्च 2019 भिलाई। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसके लिए भाजपा सभी संगठनों को भी साध रही है। छत्तीसगढ़ की बोल बम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी भी भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल काे चुनाव जीताने और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। गुरुवार को इसका फैसला हुआ। जब बोल बम समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता दया सिंह ने विजय बघेल से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटे तक दोनों के बीच में चर्चा हुई। इस दौरान विजय ने दया से कहा- देश में दूसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। दुर्ग लोकसभा का विकास करना है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। आप सभी भी विजय बघेल है। ये समझे कि खुद चुनाव लड़ रहे हैं। 

विजय से किया दया ने वादा

  • – दया ने विजय को आश्वास्त किया है कि भिलाई नगर, वैशालीनगर, अहिवारा, पाटन, दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण के सभी पदाधिकारी मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। 
  • – दया ने यह भी कहा कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की एक रैली खुर्सीपार समेत भिलाई के अन्य इलाकों में की जाएगी। 
  • – इस दौरान जगन बाबू, एस. बालराजू,  सुनील गोयल,  उत्सव भोसले, उमेश राव, संतोष चौहान, गौरव, राजकुमार यादव, भाजयुमो महामंत्री भोला साहू समेत दर्जनाें  समेत अन्य मौजूद रहे।
  • – चर्चा के दौरान विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को धन्यवाद भी दिया। बघेल ने कहा की रमन सिंह और भाजपा पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया उसके लिए बहुत धन्यवाद देता हूं।
  • – विजय बघेल ने दया सिंह से कहा कि आप 6 विधानसभा में बोल बम समिति के सदस्यों को एक्टिव करिए और आप जब बोलेंगे तब मैं और डॉक्टर रमन सिंह जी आपके चुनावी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
  • – दया सिंह ने दुर्ग लोकसभा सीट जीताने का विजय बघेल को पूरा आश्वासन भी दिया।
  • – इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का आज दुर्ग जिले में दौरा भी है ऐसा माना जा रहा है दया सिंह को पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here