CM भूपेश का एलान, सिकल सेल से निपटने के लिए डवलप किया जाएगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस.. मंत्री सिंहदेव बोले- सभी जिलों में खुलेंगे क्लीनिक और परामर्श केंद्र.. इससे क्या होगा फायदा यहां पढ़िए..

0
89

19 जून 2019, रायपुर। विश्व सिकल सेल दिवस पर आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजधानी में कार्यक्रम आयोजित किया गय़ा था। मुख्य अथिति के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सिकल सेल पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती है। विज्ञान इतना आगे बढ़ चुका है लेकिन अभी इस बिमारी के इलाज के लिए कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। मुख्यमंत्री ने सिकल सेल स जुड़े कई मुद्दों पर बाते की। उन्होंने कहा कि सिकल सेल के पीड़ितों को सालों तक पता नहीं चल पाता है। और जिन माता-पिता को अपने बच्चों में सिकल सेल की जानकारी हो जाती है वे बताते नहीं हैं। इसका मुख्य कारण है कि वे  इसे अनदेखा करते है ताकि उनके बच्चों की शादी में कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि आत्म बल से बढ़कर और कुछ नहीं है। इसलिए इस बिमारी का डटकर सामना करें।

  • इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने सिकल सेल की संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रुप में डवलप किया जाएगा।
  • सिकल सेल शोध केंद्र खोलने के लिए वैज्ञानिक की व्यवस्था की जाएगी। जिससे सिकल सेल के इलाज के लिए शोध किया जाएगा।
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डवलप होने से छत्तीसगढ़ में भी सिकल सेल की बिमारी की जांच, शोध और उपचार एक ही जगह में किया जाएगा।
  • इससे राष्ट्रीय स्तर का उपचार छत्तीसगढ़ में भी उपलब्ध हो सकेंगा।
  • सीएम भूपेश ने कहा कि प्रायमरी स्कूल में ही सिकल सेल की जांच अनिवार्य रुप से करायी जाए। इस दिशा में और काम करने की जरुरत है।
  • उन्होंने पाटन क्षेत्र का उदाहण देते हुए बताया कि पाटन में 10 हजार लोगों का सिकल सेल टेस्ट किया गया। जिसमें 283 लोगों को सिकल सेल की बिमारी का पता चला।
  • उन्होंने कहा कि अगर 10 हजार में 283 पीड़ित हैँ। तो पूरे प्रदेश में पौने तीन करोड़ की जनसंख्या में कितने लोग इससे पीड़ित होंगे।
  • उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को सेल गठित कर अभियान के रुप में चलाने को कहा है।
  • उन्होंने कहा कि इसके लिए डाटा तैयार किया जाए। और पीड़ित कितने स्टेज में इसकी डिटेल अपने पास रखें।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिकल सेल दिवस पर न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यक्रम में ऐलान किया कि 27 जिलों में नवीन सिकल सेल क्लीनिक और परामर्श केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुमति ले ली है। साथ ही मंत्री सिंहदेव ने सिकल सेल के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बीमारी से निजात पाने वालों के साथ, सिकल सेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और लोगों का सम्मान किया गया।

आयोजन के दौरान विधायक धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक के अलावा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल संबंधी बुकलेट का भी विमोचन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here