कमेटी की होने वाली अहम बैठक के ठीक 1 दिन पहले अनियमित कर्मचारी के प्रतिनिधिमंडल ने आज PCC महामंत्री गिरीश देवांगन से मुलाकात की..

0
142

रायपुर 8 जनवरी, 2020। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए गठित कमेटी की बैठक के ठीक 1 दिन पहले छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा ने आज अपने बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन से मुलाकात की।

उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को बहुत ही गंभीरता पूर्वक सुना और उन्होंने अवगत कराया कि आप की मांगों से सरकार अनभिज्ञ नहीं है। आप लोगों की मांगों को भी जानती है और जो सरकार ने वादा किया है। वह वचन को अवश्य पूरा करेगा और माननीय मुख्यमंत्री जी से महासंघ के प्रतिनिधि मंडल को मिलाने के लिए भी चर्चा हुई साथ ही कर्मचारियों की छटनी रोकने और कर्मचारियों के ऊपर चल रहे केस को समाप्त करने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई।

कर्मचारियों के सभी मांगो को लेकर गिरीश देवांगन ने बताया कि सरकार ने पिछले वर्ष 14 लाख किसानों के लिए कार्य किया है। इस वर्ष किसानों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी योजना बनेगी। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू, राजनीतिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष रवि गढ़पाले और राजनीतिक सलाहकार समिति के सचिव अशोक सिन्हा मौजूद है।