स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को जन्मदिन पर नए अंदाज में तोहफा देंगे विभाग के अधिकारी.. लिया ये बड़ा फैसला..

0
178

अम्बिकापुर@ क्षितिज चंदेल 28 अक्टूबर 2019। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उनके विभाग के अफसरों ने जन्मदिन पर कुछ नए अंदाज में तोहफा देने का फैसला लिया है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग मंत्री टीएस सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर कुष्ठ अभियान चलाएगा।

  • स्वास्थ्य विभाग 29-30 अक्टूबर को जिले के सभी कुष्ठ रोगियों को चिन्हाकिंत करेगा। जिसके बाद 31 अक्टूबर को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे कुष्ठ रोगियों का इलाज किया जाएगा।
  • बता दें कि, 31 अक्टूबर को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्मदिन है।
  • इसके संबंध में सरगुजा के मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला मुख्यालय अम्बिकापुर समेत सभी ब्लाक मुख्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारीयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
  • यह अभियान जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. डीपी सांडिल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।