बारिश से ढही जिला जेल की दीवार , 22 कैदी घायल, 2 की हालत गंभीर…..

0
433

भिंड,मध्यप्रदेश 31 जुलाई 2021। पिछले एक हप्ते से प्रदेश में बारिश हो रही है। जिसके चलते जिला जेल की जर्जर दीवार ढह गई। शनिवार सुबह बैरक नंबर 6 ढह जाने की वजह से उसके अंदर मौजूद 22 कैदी घायल हो गए।

  • इस हादसे से जेल में भगदड़ मच गई। मौके पर एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
  • इनमें से दो कैदियों की हालत नाजुक बनी है जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
  • सुबह 5 बजे बैरक नंबर 6 अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस वक्त बैरक नंबर 6 गिरा उस वक्त बैरक के अंदर कुल 64 कैदी मौजूद थे।
  • 22 कैदी मलबे के चपेट में आकर नीचे दब गए। बैरक गिरते ही पूरी जेल में भगदड़ मच गई।