देश की आर्थिक मदद के लिए आगे आया डॉ. ममता साहू का पूरा परिवार.. प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराएं 68 हजार रुपए.. राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा चेक…

0
316

रायपुर 4 अप्रैल, 2020। कोरोना के खिलाफ सरकार की मुहिम में हर तबका अपना पूरा सहयोग दे रहा है। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना हो या गरीबों को राशन उपलब्ध कराना, देश भर के समाजसेवी हर तरह से मदद कर रहे हैं। सरकार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की दिशा में भी कई छोटे-बड़े संगठन और व्यक्तिगत रूप से लोग आगे आए। इस दिशा में साहू समाज के पदाधिकारियों की ओर से भी पहल की है। शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने प्रधानमंत्री सहायता कोष में 51 हजार रुपए जमा कराए जो समाजों की ओर से अबतक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत मदद है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम 51 हजार का चेक सौंपा। ममता साहू ने बताया कि इस दौरान राज्यपाल के साथ काफी लंबी चर्चा हुई। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने भी डॉ. ममता साहू के इस कदम को सराहा।

कोरोना संकट में देश की आर्थिक मदद के लिए आया पूरा परिवार

कोरोना वायरस के कारण 21 दिन की लॉक डाउन से देश की आर्थिक स्थिती पर खासा असर पड़ा है। ऐसे में लोग देश की आर्थिक मदद के आगे आ रहे है। साहू समाज की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. ममता साहू ने भी व्यक्तिगत रुप से प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए जमा कराएं। तो उनके पिता एवं भूतपूर्व मंत्री कृपा राम साहू ने भी पीएम केयर्स फंड में 15 हजार रुपए जमा कराकर देश की आर्थिक मदद की। यहीं नहीं उनके भाई प्रवीण साहू ने भी अलग से 2100 प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि दान की।    

राज्यपाल ने डॉ. ममता साहू के कार्य को सराहा

पेशे से वकील डॉ. ममता साहू ने अलग ही अंदाज में प्रधानमंत्री राहत में 51 हजार की दान की। उन्होंने राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात कर पीएम राहत कोष के नाम का चेक प्रदान किया। जिस पर राज्यपाल ने उनके इस नेक कार्य को सराहा। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने डॉ. ममता साहू के समाजिक कार्यों की भी प्रसंशा की। जैसा कि ममता साहू ने बताया। ममता साहू ये भी कहा कि उनके मुलाकात के दौरान इस ऐसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें इन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के कारण साहू समाज ने कर्मा महोत्सव स्थगित कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को बताया कि देश की मदद के लिए साहू समाज पूरी निष्ठा के साथ खड़ा है।  मूलत: छिंदवाड़ा की रहने वाली राज्यपाल अनुसुईया उइके से जब बात हुई तो ड़ॉ. ममता साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा की कलावती और उनकी टीम ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख एक हजार रुपए जमा कराए है। उन्होंने बताया कि साहू समाज में महिलाओं ने भी अपने अपने स्तर पर दान किये है। जिसमें ईश्वरी साहू बरभाटा गरियाबंद 25000/-, सरिता साहू 5000/-, गोदावरी साहू  5000/-, साधना प्रेम साहू 5000/-, डिम्पल गुप्ता 1100/- दान किये है।

राज्यपाल ने डॉ. ममता साहू की प्रसंशा करते हुए कहा कि प्रदेश की पहली नेत्री हो जिन्होंने इतनी बड़ी राशि व्यक्तिगत रुप से दी है। इसके साथ ही राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि कोरोना संकट के अलावा अन्य किसी भी गतिविधियों में उनकी जरुरत होगी तो वे हर संभव प्रयास करेगी। जैसा कि डॉ. ममता साहू ने बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने की तारीफ  

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने भी डॉ. ममता साहू के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि आपके इस प्रयास से देश की अन्य महिलाएं आगे आएगी। और साहू समाज की तरफ से भी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पूरी देश को देखने मिलेगा।

डॉ. ममता साहू ने की अपील

डॉक्टर ममता साहू ने कहा कि इस वक्त पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ‘इमर्जेंसी फंड’ का एलान किया। इसमें छोटी-बड़ी राशि दान में दी जा सकती है। इस रकम का इस्‍तेमाल मौजूदा संकट से निपटने में किया जाएगा। ममता साहू ने सभी लोगों से इस फंड में डोनेट करने की अपील की है।